जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने हत्या कर शव को मिट्टी में दबाने के आरोपी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि बीते 21 जुलाई को ग्राम सकरौरा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम के आधार पर स्थानीय थाने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटना के शीघ्र अनावरण करने का निर्देश दिया था। विवचेक कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर 02 अभियुक्तों गुरुदयाल उर्फ डाले पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम सकरौरा ग्रामीण थाना कोतवाली कर्नलगंज तथा कृष्ण मोहन पुत्र रामफेरे निवासी ग्राम सकरौरा ग्रामीण थाना कोतवाली कर्नलगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गुरुदयाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति (मृतक) नशे में बार-बार मेरे घर आ रहा था। 20 जुलाई को भी दिन में मेरे घर पर आया था तथा मेरी पत्नी को पकड़ने का प्रयास किया था। मैं उस दिन अपने मित्र जितेन्द्र के साथ उसे पकड़कर घर से दूर छोड़ आया था। परन्तु उसी रात वह वह पुनः मेरे घर में घुस आया तथा घर में सो रही मेरी पत्नी व बेटी को पकड़ने का प्रयास किया। उसके बार-बार मेरे घर में घुसकर आने एवं पत्नी व बेटी को परेशान करने की बात से क्रोधित होकर मैंने अपने साथी कृष्ण मोहन व जितेन्द्र के साथ मिलकर उक्त को पकड़कर गांव से बाहर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को सड़क के किनारे मिट्टी से दबा दिया था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
