अपने स्व. पिता पंडित सिंह की तरह दिन-रात सेवा में रहूंगा तत्पर-सूरज सिंह
भारी भीड़ देख गदगद हुए जनपद प्रभारी सनी यादव, कहा-2020 में सूरज का उगना तय
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा गोण्डा सदर के पूर्व प्रत्याशी तथा विधानसभा प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में विराट साइकिल रैली निकाली गई। गुरुवार को सुबह से ही सदर विधानसभा के कोने-कोने से समाजवादी कार्यकर्ता स्वर्गीय पूर्व मंत्री पंडित सिंह के आवास पर पहुंचने लगे और पंडित सिंह अमर रहें अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे के साथ सूरज सिंह जिंदाबाद के नारे बुलंद किया। करीब 10 बजे लगभग 1000 साइकिल तथा सैकड़ों मोटर साइकिलों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने सूरज सिंह के नेतृत्व में आवास विकास कालोनी स्थित उनके आवास से रैली निकाली, जो बड़गांव पुलिस चौकी, गुरु नानक चौक, पीपल चौराहा होते हुए शहर के तमाम छोटे-छोटे चौराहे होते हुए फैजाबाद रोड स्थित जिगर इंटर कॉलेज होते हुए मुन्नन खां चौराहा तथा वीर अब्दुल हमीद व शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फैजाबाद रोड स्थित जिगर इंटर कॉलेज होते हुए मुन्नन खां चौराहे पहुंचकर जनपद प्रभारी और सदस्य विधान परिषद सनी यादव का स्वागत किया। सनी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह साइकिल रैली गोण्डा सदर से चलकर नौजवान नेता सूरज सिंह को विधानसभा भेजने का काम करेगी। उन्होंने सूरज सिंह के साथ साइकिल रैली का नेतृत्व करते हुए रैली को लेकर मनकापुर बस स्टैंड होते हुए आवास विकास स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली के प्रतिष्ठान जेपी पैलेस पर आकर समाप्त किया। यहां पर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को पूर्व प्रमुख साबिर अली द्वारा जलपान कराया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन ही हमारी पूंजी है। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि आपके हर संघर्ष में अपने पिता स्वर्गीय पंडित सिंह के तरह हर समय हर समय आपकी सेवा करूंगा और जहां आपका एक बूंद पसीना गिरेगा, वहां मैं अपना खून का कतरा बहाने को तैयार रहूंगा। सूरज सिंह ने कहा कि आज हम सब समाजवादी जनेश्वर मिश्रा को नमन करते हैं और छोटे लोहिया के बताए हुए मार्ग पर चलते हैं। उन्होंने दुःखहरन नाथ मंदिर पर पहुंचकर दर्शन किया तथा समाज में अमन चैन के लिए प्रार्थना की। पीपल चौराहा स्थित मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा महंत से आशीर्वाद लिया। समापन अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन, सपा नेता राजेश दीक्षित, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम, शिव सम्पत सिंह, लिटिल गुप्ता, मोहम्मद अफजल खान, युवा नेता भूपेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, अंकुर मिश्रा, राजेश मिश्रा, संजय साहू, दीपू यादव, सोनू पंडित, बिक्कू सिंह, कस्तूरी यादव, विकास गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह मोनू, फहीम सिद्दीकी, मतीन सिद्दीकी, पंडित श्रीकांत द्विवेदी, कादिर पहलवान, रवि यादव, डॉक्टर आसिफ मिथुन, कौशल, रणंजय सिंह, रविंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, दद्दू शुक्ला, अजय पांडेय, भोला गुप्ता, रामधन यादव, रुद्र प्रताप वर्मा, दीनानाथ, दीपक, जमशेद वारसी, कलीम नेता, जावेद, खुर्शीद आलम, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
