Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Gonda News : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में स्थित श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के एक शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कटरा बाजार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खिंदौरा निवासी अरविन्द सिंह मंगलवार की शाम कर्नलगंज से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। कर्नलगंज से कटरा बाजार मार्ग पर ग्राम गौरवा खुर्द के पास पेट्रोल पंप के सामने कटरा से कर्नलगंज की तरफ आ रहे एक बाईक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वे मौके पर गिर गए। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आयीं। आनन-फानन में लोगों ने अरविन्द सिंह को गोण्डा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी हृदय विदारक मौत होने की सूचना मिलने के बाद कॉलेज के शिक्षकों में शोक छा गया। घटना की तहरीर अरविन्द सिंह के भाई शिव कुमार सिंह ने कोतवाली कर्नलगंज में दी है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular