Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी

Gonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आदर्श मिश्रा निवासी बहराइच अपने दोस्त आदित्य वर्मा निवासी बलरामपुर के साथ मोटर साइकिल से बलरामपुर जा रहे थे। आज दोपहर में पिपरी पेट्रोल पंम्प के पास पहुंचने पर एक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अचानक अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। परिणाम स्वरूप उनका संतुलन बिगड़ गया और मोटर साइकिल बस में घुस गई। मोटर साइकिल चला रहा आदर्श बुरी तरह घायल हो गया, जबकि आदित्य वर्मा को हल्की चोटें आईं है। दोनों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां मौजूद डाक्टर ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढें :  तीन हफ्ते तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका मार्ग बदला

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular