Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच जख्मी

Gonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच जख्मी

संवाददाता

गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, धानेपुर थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा खास निवासी मो. रईश (28) अपनी पत्नी, बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर चलने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। परिणाम स्वरूप सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला मुख्यालय लाया जा रहा था कि गंभीर रूप से जख्मी रईश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में इनकी पत्नी फातिमा, बेटियां मुस्कान व माहिरा, बेटा आमिर व छोटे भाई की पत्नी अलीमुन्निशां भी घायल हो गईं हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर तलाश की जा रही है।

यह भी पढें : कटरा से आ रही बस में लगी आग, चार की मौत, 22 घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular