Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत

Gonda News : सड़क हादसे में युवक की मौत

विकास सोनी

गोण्डा। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बने बाबा नूरामल मंदिर के संस्थापक बाबा नूरामल आजाद के पौत्र सार्थक अग्रवाल (25) पुत्र संतोष अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सार्थक पिछले दिनों एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही गोण्डा शहर व उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सार्थक के अंतिम दर्शन के लिए बाबा नूरामल मंदिर के परिसर में संभ्रांत व्यक्तियों का ताता लगा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular