Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी

Gonda News : सड़क हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी

कल्बे वसी ‘मोहसिन’

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत गोण्डा-अयोध्या राजमार्ग पर उम्मेदजोत गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, छपिया थाना क्षेत्र के रानी जोत (मसकनवा) निवासी रवि सोनी अपनी बुआ राजकुमारी को मोटरसाइकिल से लेकर आज देर शाम खरगूपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने मोटर साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी। परिणाम स्वरूप महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular