संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित वाहन चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे घायलावस्था में गोण्डा ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह (32) पुत्र ददिबल सिंह निवासी बलमत्थर (सड़किहन पुरवा) किसी कार्य से घर से निकले थे और कर्नलगंज नवाबगंज मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि इसी बीच परसपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार विक्रम को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप बाइक को घसीटते हुये कुछ दूर तक लेकर चली गयी। गंभीर रूप से घायल युवक के नाक से बहुत तेजी से रक्त स्राव शुरू हो जाने से दुर्घटना के बाद पहुँचे स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु सीधे गोण्डा ले जाया गया। जहां दुर्घटना में घायल युवक का इलाज जिला मुख्यालय स्थित ओ एन पाण्डेय नर्सिंग होम में चल रहा है।
यह भी पढ़ें : पत्नी व बच्चों संग फिर हिन्दू बनना चाहता है विकास से राशिद बना युवक
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
