संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूरी पर कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण के मजरा नचनी के पास तेज रफ्तार से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि विकास खंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि हारून अपने दो साथियों सैय्यद अली व काली प्रसाद के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान वे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें : 96 लाख के गोलमाल में जिम्मेदार मस्त, बेगुनाह पस्त
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
