Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में पिता गंभीर, पुत्र की मौत

Gonda News : सड़क हादसे में पिता गंभीर, पुत्र की मौत

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार शाम हुए एक सड़क हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिता का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि ग्राम पंचायत बरतरा के मजरा शुक्लन पुरवा निवासी बद्री प्रसाद (55) पुत्र राम सहाय अपने बेटे सुजान शुक्ल (25) के साथ गुरुवार को दोपहर बाद एक मोटर साइकिल पर सवार होकर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी विवाहिता पुत्री के घर गौरवा कला जा रहे थे। कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा के निकट ब्रह्मचारी स्थान के पास एक तेज रफ़्तार यूटिलिटी ने उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल पुत्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें :  तीन महिलाओं से गैंगरेप व एक की हत्या मामले में चार को फांसी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular