जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए बुधवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुसुण्डा के समीप एक चौपहिया वाहन बुधवार को दोपहर बाद अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गया। परिणाम स्वरूप पसका गांव के उल्टहवा मांझा निवासी श्याम नाथ (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ भेज दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहादुरा गांवसभा के कविराज पुरवा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। परिणाम स्वरूप ट्रैक्टर के नीचे दबने से मधवापुर निवासी अशोक उर्फ कालिया (18) पुत्र गुल्लाहे समेत चार युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जख्मी ट्रैक्टर चालक राम चन्दर मौर्य पुत्र विश्राम मौर्य तथा रिंकू पुत्र हरीराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू पुत्र सुकई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वजीरगंज के थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
