अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर रामपाल चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब आठ बजे एक अनियंत्रित मोटर साइकिल सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। परिणाम स्वरूप दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई और उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से बेलसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने उन्हें जनपद मुख्यालय रेफर कर दिया। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान पांचू (42) पुत्र मेटई लाला पुरवा ऐली परसौली की मौत हो गई, जबकि संजय तिवारी (42) पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम तिवारी पूरे विंध्या तिवारी पुरवा उमरी बेगमगंज का इलाज चल रहा है।
यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
