Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में जख्मी युवक की उपचार के दौरान...

Gonda News : सड़क हादसे में जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार को हुई एक सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनमें से एक की मौत मंगलवार को ही हो गयी थी। दूसरे युवक संजय तिवारी (42) पुत्र तुलसीराम तिवारी निवासी विन्ध्या तिवारी पुरवा उमरीबेगमगंज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए शुक्रवार देर रात उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढें : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular