Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

Gonda News : सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही धानेपुर थाने में तैनात एक दारोगा जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी लवलेश मिश्रा का पुत्र शिवांश (10) बुधवार की सुबह स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचा था, तभी पीछे से इटियाथोक की ओर जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार धानेपुर थाने के उपनिरीक्षक अयोध्या सिंह कस्बे में गश्त पर थे। भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दूसरी बाइक से टकरा गई। परिणाम स्वरूप वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर बल्लीपुर सानी मजरा निवासी विजय कुमार (25) कल रात कटरा से अपने घर लौट रहे थे। रीवां गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मौत हो गई। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है।

यह भी पढें : पत्नी को दुल्हन की तरह सजाया और फिर छोड़ आया प्रेमी के घर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular