संवाददाता
गोंडा। जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी तीन दोस्तों की बाइक बस्ती जाते समय पेड़ से टकरा गई। घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उसके दो दोस्तों का उपचार चल रहा है। सोमवार देर रात खोड़ारे थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव अपने गांव के ही दो दोस्तों सुनील व विजय प्रकाश के साथ बस्ती जिला मुख्यालय किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे । बस्ती के सलटौव्वा बाजार के पास इनकी बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सौरभ श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके दो साथी भी चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से पास के सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीण युवक का मंगलवार को घर लाए तो कोहराम मच गया। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पोस्टमार्टम की मांग को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस पर स्थानीय पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेजा। थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
