Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में एक की मौत

Gonda News : सड़क हादसे में एक की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के कड़रहन पुरवा तिराहे के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि ग्रामसभा खजूरी के गड़रियन पुरवा निवासी राम मूरत (50) की साइकिल से जाते समय कड़रहन पुरवा तिराहे के पास एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामसूरत ने घटना के संबंध में थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामल में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular