Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे मेंं तीन जख्मी

Gonda News : सड़क हादसे मेंं तीन जख्मी

संवाददाता

मनकापुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव के पास नौड़िहवा चौराहे पर आज हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहना निवासी कंधई लाल अपने पिता राम जियावन और भाई राम केवट को बाइक से मनकापुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। उन्हें किसी ट्रेन से लुधियाना जाना था। रास्ते में पिकअप से टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप कंधई लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राम जियावन व राम केवट को भी मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मनकापुर भेजवाया, जहां कंधई लाल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular