संवाददाता
गोण्डा। सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में रक्तदान व नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बविता वर्मा समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। नेत्र शिविर में 25 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चेतन पाराशर के नेतृत्व में संभागीय परिवहन कार्यालय में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल की रक्तदान कलेक्शन वैन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन बबिता वर्मा, यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार, डीबीए सुशील भट्ट समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्दान शिविर के दौरान जिला अस्पताल के डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों समेत 25 लोगों को नेत्र परीक्षण किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में योगदान किया जा सकता है। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनसे नियमों के पालन की अपील की गई। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुझाव दिए। इस दौरान अतुल मौर्या, प्रमोद सिंह, यतेंद्र कुमार, सभाजीत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, सरफराज, महेंद्र शुक्ल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढें : तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
