संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खंड अंतर्गत ब्लॉक चौराहे से दतौली मार्ग पर जाने वाली सड़क पर एक जगह पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। आने जाने के लिए सड़क के किनारे एक ईंट बिछाकर रास्ता बनाया गया था। उसी रास्ते पर आज कर्नलगंज से लाल मोरंग लादकर एक ओवर लोड ट्रक धानेपुर दतौली मार्ग पर रामनगर बाजार जा रहा था कि वह वहां पर फस गया। किसी तरह क्रेन से उसको हटाकर रास्ता साफ कराया गया।
