अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेलसर कस्बे में सड़क पर दुकानदारों का अस्थायी कब्जा होने से आए दिन भयंकर जाम की स्थिति रहती है। कभी-कभी तो वाहनों को कस्बा पार करके दूसरी तरफ जाने में आधा-आधा घंटा का समय लग जाता है। कमोबेश यही स्थिति कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित सभी कस्बों में है। विवरण के अनुसार, गोंडा से उमरी तथा परसपुर से नवाबगंज कटरा मार्ग पर आए दिन भीड़ देखने को मिलती है। रगड़गंज पुलिस चौकी की चुप्पी से दुकानदारों द्वारा सुबह होते ही सड़क की पटरियों पर कब्जा कर लिया जाता है, जिससे रगड़गंज चौराहे के आसपास अक्सर लोग जाम में लोग फंसे रहते हैं। परिणाम स्वरूप सड़क पर आने-जाने वाले मुसाफिरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक एंबुलेंस एक मरीज को लेकर बेलसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। भयंकर जाम के कारण काफी देर तक वह जाम में फंसी रही। इस स्थिति में एंबुलेंस में लेटा मरीज यदि अधिक गंभीर है तो वह कभी भी दम भी तोड़ सकता है। बेलसर प्रधान प्रतिनिधि रज्जन सिंह बाबा ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
