प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के सभी चार पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को आयोजित हुआ। अधीक्षक डा. शैलेन्द्र सिंह ने जगह-जगह पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया। यह मेला रविवार को सदाशिव, बाबागंज, जानकीनगर और तकिया मनोहरजोत चीब में आयोजित हुआ, जहां आये हुए लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित इस मेले में आये हुए क्षेत्रीय लोगां को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी गई। साथ ही जरूरी जांच के साथ दवाइयां भी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों में बुखार, डायरिया, निमोनिया की रोकथाम, बचाव व उपचार की जानकारी, पूर्ण टीकाकरण आदि की मुफ्त सुविधा दी गई। अधीक्षक ने बताया कि सभी मेले में कुल मिलाकर 368 मरीजों को सेवा व सुविधा दी गई। उन्होंने बताया कि मेले में कुल मिलाकर 85 गोल्डन कार्ड बनाए गए और 55 लोगों की कोविड-19 जांच किट के द्वारा हुई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
यह भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूब गए तीन भाई
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
