प्रदीप शुक्ला
धानेपुर, गोण्डा। ग्राम पंचायत धानेपुर में संचालित नीलम महिला स्वयं सहायता समूह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर ग्राम पंचायत में अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कराये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी मुज़ेहना मनोज कुमार को सौंपा गया है। समूह की अध्यक्षा नीलम ने पत्र में लिखा है कि हिन्दू समाज के लोगां को दाह संस्कार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा बिसुही नदी, बंजरिया तालाब अथवा अपने सुविधानुसार निकटतम स्थानों पर दाह संस्कार किया जाता है, जहां न तो हैण्ड पम्प की ब्यवस्था होती है और न ही बारिश और ठण्ड से बचने का कोई इंतजाम होता है। इससे ठण्ड व बारिश के मौसम में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र सौपे जाने के दौरान नीलम महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य गीता पटवा, रूबी नाई, रुचि, गुड़िया, नीतू देवी, पुष्पा देवी, सीमा, माया, मंजू उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें : अपने चहेतों को रेवड़ी की तरह दिया गया आवास?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
