Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित

Gonda News : स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित

संवाददाता

धानेपुर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मां लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की एक बैठक मुजेहना ब्लाक के ग्राम पंचायत पूरे सबसुख के राजस्व ग्राम सोहिली में स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरेसबसुख में की गई। बैठक में उपस्थित समूह की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में रामकुमार सिंह बीएनएम ने समूह में आजीविका संबंधी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ सभी को इंटर्नशिप विकासखंड में चल रही समूह की योजनाओं के बारे में उपस्थित समूह की महिलाओं को दी। इस अवसर पर दिनेश यादव बीएनएम मुजेहना, समूह की अध्यक्ष पल्लवी मिश्रा, सचिव मालती मिश्रा, कोषाध्यक्ष पूजा शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, मिथलेश, गायत्रीदेवी, सरिता देवी, शिवपता सहित समूह की समस्त सदस्य उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular