Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देंगे बाल योगी

Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देंगे बाल योगी

संवाददाता

गोण्डा। जिले के बाल योगियों द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ-अवसर पर जिले की समस्त नियमित योग कक्षाओं में बाल योगी दीप योग कर तिरंगे को सलामी देंगे। तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर दिन नियमित योग कक्षा ग्राम-भट्टपुरवा में बाल योगियों के द्वारा दीप योग और स्टिक योग का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीप योग और स्टिक योग का प्रदर्शन पूरे जिले में प्रथम बार होने जा रहा है। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर विश्व रिकॉर्ड धारियों द्वारा तिरंगे को दीप योग के माध्यम से सलामी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में अंत में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देंगे बाल योगी

यह भी पढ़ें :  अफगानिस्तान में चलेगी तालिबान की हुकूमत!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular