Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: स्वच्छ गोण्डा के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन

Gonda News: स्वच्छ गोण्डा के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज के तत्वाधान में ‘स्वच्छ गोण्डा, हरित गोण्डा’ अभियान के तहत महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा ‘मैराथन दौड़’ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारम्भ नगर के मध्य स्थित गांधी पार्क से प्रातः 06ः30 बजे महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अरती श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह अम्बेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। महाविद्यालय के कर्मचारी अरविन्द कुमार पाठक एवं राम अचल यादव ने मैराथन दौड के सभी प्रतिभागियों का अम्बेडकर चौराहे पर स्वागत किया तथा अल्पाहार कराया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने ‘स्वच्छ गोण्डा हरित गोण्डा’ अभियान के तहत अपने विचार प्रकट किये तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिये सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत, श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. मौसमी सिंह, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा अमिता श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. मनीषा पाल, डा. आशू त्रिपाठी, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डा. स्मृति शिशिर, श्रीमती किरन पाण्डेय, डा. विनोद यादव, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, श्रीमती सुनीता मिश्रा, मंगली राम, मनोज सोनी, दिनेश मिश्रा, कृष्ण कुमार, ननकू, संतोष, रमेश आदि उपस्थित रहें।

Gonda News: स्वच्छ गोण्डा के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन

यह भी पढ़ें :  CDO ने की पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular