Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Gonda News : स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता

गोंडा। यातायात सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत स्थानीय सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में एनएसएस की कार्यक्रमाधिकारी डा. नीतू सिंह एवं डा. मौसमी सिंह के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव द्वारा किया गया। छात्राएं अंशिका सिंह, अर्पिता तिवारी, पूजा शुक्ला, साक्षी माथुर, स्मृति सिंह, लक्ष्मी, स्मृति मिश्रा, प्रिया तिवारी, जेबा फातिमा, शिखा पाण्डेय, तय्यबा, नीलू, महफिशा आदि छात्राओं ने स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत प्रवक्ताएं श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. हरप्रीत कौर, डा. रश्मि द्विवेदी तथा महाविद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों के संचालन पर DM सख्त

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular