Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आयोजित हुआ ‘ओरिएंटेशन...

Gonda News: स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आयोजित हुआ ‘ओरिएंटेशन डे’

कालेज के इतिहास व विधि व्यवस्था से छात्राओं को कराया गया परिचित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आयोजित ‘ओरिएंटेशन डे’ का शुभारम्भ प्राचार्य डा. आरती श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। संगीत विभाग की शिक्षिका किरन पाण्डेय, शेफाली पाण्डेय तथा योगा प्रशिक्षक समता धनकानी ने नये छात्राओं के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये महाविद्यालय की उप प्राचार्य डा. नीलम छाबड़ा ने महाविद्यालय की संस्थापक स्व. कृष्णा सिन्हा के जीवन परिचय तथा उनके संघर्षों के बारे में तथा महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अभी तक की उपलब्धियों तथा संचालित विभिन्न विषयों एवं वोकेशनल पाठयक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने महाविद्यालय के भौतिक स्वरूप तथा महाविद्यालय के नियमां के बारे में अवगत कराया। इसके पश्चात महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकांओं तथा कर्मचारियों का परिचय कराया गया।

Gonda News: स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आयोजित हुआ ‘ओरिएंटेशन डे’

मन्थन ग्रुप के संचालक दीपक श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ नारी सम्मान एवं नारी सशक्तीकरण पर गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया। स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं यशी तिवारी, नन्दनी तिवारी, प्राची शर्मा, शैशा सिंह, तनु कमल एवं खुशी मिश्रा द्वारा विभिनन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रंजना बन्धु, डा. हरप्रीत कौर, डा. मौसमी सिंह, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा अमिता श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. मनीषा पाल, डा. आशू त्रिपाठी, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डा. नीतू सक्सेना, डा. साधना गुप्ता, डा. रश्मि द्विवेदी, कंचन पाण्डेय, अनु उपाध्याय, सुनीता पाण्डेय, नेहा जायसवाल, डा. स्मृति शिशिर, अनम अजीज, डा. डी कुमार, डा. विनोद यादव, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सविता, श्रीमती सुनीता मिश्रा, अरविन्द कुमार पाठक, मंगली राम, मनोज सोनी, दिनेश मिश्रा, कृष्ण कुमार, ननकू, संतोष, रमेश आदि उपस्थित रहे।

Gonda News: स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आयोजित हुआ ‘ओरिएंटेशन डे’

यह भी पढ़ें : जानें, साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular