Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : स्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश 30 सितंबर से प्रारंभ

Gonda News : स्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश 30 सितंबर से प्रारंभ

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष, बी.एससी. प्रथम वर्ष एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश 30 सितंबर से किए जाएंगे। विदित हो कि जिला मुख्यालय पर स्थित एलबीएस कॉलेज में प्रवेश के आवेदक छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रथम मेरिट सूची-प्रथम भाग के प्रवेश सात अक्टूबर तक होंगे। प्रवेशार्थी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट का कट ऑफ देखकर प्रवेश-समिति के समक्ष अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले लें। महाविद्यालय के प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक प्रवेश कार्य संपन्न होंगे। संबंधित मेरिट सूची की छायाप्रति संलग्न है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने प्रवेश संबंधी दिशानिर्देशों को स्पष्ट करते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा। समस्त प्रवेशार्थियों को मास्क तथा सैनिटाइजर के साथ आना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular