संवाददाता
कटरा बाजार, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। “छात्र शिक्षा ऐसी सीढ़ी है चलती जिससे पीढी है। एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा। कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार“ जैसे नारे लगाते हुए रैली भारतीय इण्टर कालेज से चलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कंपोजिट स्कूल में संपन्न हो गई। इससे पूर्व रैली के शुभारम्भ का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। ऐसा हम सबको प्रयास करना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व पूर्व चेयरमैन मुजीबुल हसन सुबराती ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों की आवश्यकताओं की हम प्राथमिकता के आधार पर चिंता कर रहे हैं। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं को निर्भय होकर स्कूल आना चाहिए। उनकी सुरक्षा का दायित्व मेरा है। वहीं भारतीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा से एक नहीं, दूसरी पीढ़ी भी संस्कारित होती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने छात्रों व उपस्थित आगंतुकों से कहा इस बार पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए क्षेत्र के विद्यालयों में 35 हजार से अधिक छात्रों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम प्रत्येक दशा में पूरा करेंगे। रैली में कंपोजिट स्कूल कटराबाजार, प्राथमिक स्कूल कटरा बाजार, राधादेवी गोवर्धन दास शिशु मंदिर, नंद राम पुरवा, वीरपुर व खब्भन पुरवा विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रवि तिवारी, माया देवी, अरुण सिंह, एसपी त्रिपाठी, साकेत, सुशील, विमल, संतोष श्रीवास्तव, इंद्रजीत दूबे प्रभाकर, अवधेश पाल, राकेश त्रिपाठी सहित महिला आरक्षी व अन्य अनेकों लोग शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
