संवाददाता
बेलसर, गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की एक बैठक उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड प्रत्येक क्षेत्रों में अपना योगदान देता रहा है। यह संस्था संपूर्ण विश्व में फैली हुई है। उन्होंने शीतल कंपनी के गाइड्स का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी को अपने क्षेत्रों में जो भी दैवीय आपदा अपनी मदद करें। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स ने आपदा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष कार्य किया। इस दौरान उन्होंने पांच हजार से अधिक मास्क विद्यालय में बनाकर जरूरत मंदों को वितरित किया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार गुप्ता, स्काउट अध्यापक चंद्रशेखर, रामेश्वर प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव के साथ-साथ विद्यालय के शीतल कंपनी की गाइड्स करिश्मा शुक्ला, प्रिंशी पटवा, पूनम यादव, लक्ष्मी रंजन, करिश्मा आदि भी उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें : बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडेंगे अधिकारी, आदेश जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
