प्रदीप शुक्ला
मुज़ेहना, गोण्डा। स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेई दूबे में स्थित करीब एक सौ बीस वर्ष पुराने शिवालय की छत उस वक्त भरभरा का गिर गयी, जब मन्दिर के पुजारी विजय कुमार दूबे भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। गनीमत थी कि पुजारी को किसी प्रकार हानि नही पहुंची। उन्होंने बताया कि शिवालय काफी पुराना है। मरम्मत इत्यादि न होने की वजह से मन्दिर की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी थी। लगातार कई दिनों से हो रही बरसात की वजह से कमजोर छत गिर गयी है। शिवालय की छत गिरने की सूचना मिलने पर मन्दिर के कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ने मौके पर जाकर पुजारी का कुशल पूछा और निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया है। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय कुमार दूबे ने शिवालय ढह जाने की सूचना जनपद के पदाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने बताया कि इस जर्जर मन्दिर को बनवाने की कोशिश कई बार की जा चुकी है, किन्तु गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा हस्तक्षेप किये जाने की वजह से मन्दिर का जीर्णोद्धार अब तक नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान से भी इस सम्बन्ध में कई बार कहा गया, किन्तु गाँव वालों की आस्था का यह शिवालय धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न न किया गया तो मन्दिर का निर्माण कराये जाने की ब्यवस्था की जायेगी।
यह भी पढ़ें : श्रीमद भागवत पुराण में है सभी सामाजिक समस्याओं का समाधान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
