संवाददाता
गोण्डा। आगामी विधान सभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया के मानीटरिंग के दौरान प्रकाश में आया था कि बीते 13 जनवरी 2020 को शिवम तिवारी पुत्र तरुण कुमार तिवारी निवासी तमहीपुरवा मौजा गौनरिया थाना खरगूपुर ने सनसनी फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है तथा मेरे द्वारा लोगां में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना खरगूपुर में धारा 144 के उल्लंघन का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। थानाध्यक्ष सतानंद पाण्डेय ने बताया कि बरामद असलहा प्लास्टिक का है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवक की गिरफ्तारी उप निरीक्षक किशोर पासवान की टीम ने की।
यह भी पढ़ें : गौरा विधायक को MCC उल्लंघन का नोटिस जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
