Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे लहराने वाले दो युवक...

Gonda News : सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पुलिस ने रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले 02 अभियुक्तों के अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सुबोध शुक्ला पुत्र विजय प्रताप शुक्ला निवासी पोर्टरगंज पथवलिया थाना कोतवाली नगर तथा शुभम शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला निवासी निहालपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा ने आम लोगों में रौब जमाने के उद्देश्य सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल किया था। एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को अवैध तमंचों व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक ऋषिकेश मणि त्रिपाठी व अरुण कुमार मय टीम शामिल रहे।

Gonda News : सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : जाली नोट बनाने वाले गैंग के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular