Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सोमवार को मिले 42 नए कोरोना मरीज

Gonda News : सोमवार को मिले 42 नए कोरोना मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में सोमवार को 42 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2563 हो गई है। सोमवार को 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक 934 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 76 मरीजों का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के बाद अब तक 1022 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 27 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 580 है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 57200 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है, जिसमें से 51191 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 48628 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। सोमवार को मिले 42 मरीजों में 54 नगर क्षेत्र गोण्डा के हैं। बुलेटिन के अनुसार, 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित कोबिड-19 लेबल वन अस्पताल तथा 200 बिस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेबल वन अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में 14 मरीज, 200 बिस्तरों वाले जिला जेल स्थित कोविड-19 अस्पताल में में 03 मरीज, एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू में निजी खर्चे पर 18 मरीज तथा गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 39 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 506 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular