Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सेवानिवृत्त हो रहे पीएसी के 4 जवानों को कमाण्डेंट ने...

Gonda News: सेवानिवृत्त हो रहे पीएसी के 4 जवानों को कमाण्डेंट ने दी विदाई

सैनिक सम्मेलन में सुना कर्मचारियों की समस्याएं

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक व 30वीं वाहिनी पीएसी के प्रभारी सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को वाहिनी में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात सभी कंपनी कमांडरों से उनकी कंपनी के व्यवस्थापन एवं उनकी कंपनी की कुशलता के बारे में जानकारी की। उन्होंने बटालियन में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पीएसी कर्मचारियों को उनकी पुत्रियों के विवाह हेतु बटालियन कल्याण निधि से उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्री भेंट की। सेनानायक ने मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे प्लाटून कमांडर मोहम्मद सलीम, मुख्य आरक्षी साहब दीन, कुक चंद्रपाल एवं वासरमैन रामनरेश को सेनानायक ने उपहार, स्मृति चिन्ह, व फूल-माला भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेनानायक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, दलनायकों एवं प्रभारी दलनायकों की मीटिंग कर आगामी त्योहारों एवं चुनावों के संबंध में अपनी तैयारियों को अभी से पूर्ण करने एवं कोविड-19 से अपने कर्मचारियों को बचाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिशा निर्देश दिए। सम्मेलन में उप सेनानायक उमेश कुमार यादव, सहायक सेनानायक जयप्रकाश सिंह, शिविरपाल रामबली यादव, सूबेदार सैन्य सहायक राम लखन यादव एवं समस्त दलों के दलनायक, प्रभारी दलनायक, समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News: सेवानिवृत्त हो रहे पीएसी के 4 जवानों को कमाण्डेंट ने दी विदाई

यह भी पढ़ें :छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर अफसर की पत्नी ने लगाई फांसी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular