जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला पुलिस के विभिन्न थानों व अनुभागों में तैनात आठ पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को उन्हें पुलिस कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में उन्हें फूल माला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदा किया तथा उनके सुखमय भविष्य की कामना की। एएसपी ने भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक जयप्रकाश, रमेशचन्द्र राय, प्रभुनाथ यादव, रामबदन सिंह, वकील सिंह, अवधेश कुमार पाण्डेय, सुभाषचन्द्र सिंह व मुख्य आरक्षी राजेन्द्र शामिल रहे। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक यशवन्त प्रताप सिंह, वाचक अपर पुलिस अधीक्षक त्रियुगी शर्मा आदि मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
