कर्मचारी नेता विजय बहादुर तिवारी को सम्मान के साथ दी गई विदाई
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राजस्व विभाग के स्थानांतरित अधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारी को विदाई दी गई। बंदोबस्त अधिकारी जगदीप यादव व चकबंदी अधिकारी एसएन अग्निहोत्री का गैर जिला स्थानांतरण हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारी नेता विजय बहादुर तिवारी भी अधिवर्षता आयु पूरी करके 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके समस्त देयकों का भुगतान का प्रमाण पत्र देने के साथ ही अधिकारियों ने सम्मान किया। उनके कार्य व्यवहार की सराहना किया और कहा कि उनका विभाग में योगदान काफी अहम था। संचालन श्रीकांत गौड़ ने किया। विदाई समारोह में अधिवक्ता भगौती प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार सिंह, देवराज सिंह, इंद्र कुमार तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, एपी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, धनश्याम श्रीवास्तव, श्रीराम वर्मा ने विचार व्यक्त किए। स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यों को सराहा गया। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता विजय बहादुर तिवारी के कार्य कुशलता की सराहना की गई। विभाग में 22 साल की सेवा में योगदान को यादगार बताया। इसके साथ ही अजय कुमार सिंह, पवन कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार वर्मा, राज किशोर वर्मा, गया प्रसाद, उत्तम कुमार तिवारी, राम नरेश वर्मा, सतेंद्र कुमार वर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संतोष जायसवाल, तेज नरायन श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, संसार मणि कौशल, अशोक कुमार, अरूण यादव, अरुण शर्मा, मुकेश यादव, संतोष सिंह, सर्वेश शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार, अविनश श्रीवास्तव, अनिल कुमार जायसवाल, श्रवण कुमार मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, विश्व विजय सिंह, रामपाल, राजू सोनी, सुभाष आदि रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
