Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Gonda News: सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

सुभाष यादव को सचिव तथा केके पाण्डेय व नीतीश राणा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (अरेबिया) से सम्बद्ध प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन की बैठक में चौक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर शुक्ला को गोण्डा क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया है। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बालियान की अध्यक्षता तथा ओपी तिवारी के संचालन में जिला मुख्यालय पर एक होटल में गोण्डा क्षेत्र के 91 शाखाओं के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री नितिन त्यागी तथा कार्यकारी महासचिव मोहित चौधरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने सर्व सम्मति से सुभाष यादव को क्षेत्रीय सचिव, केके पाण्डेय व नीतीश राणा को उपाध्यक्ष, शशांक शर्मा व सुरेन्द्र कुमार को संगठन सचिव, राघवेन्द्र चौधरी को संगठन मंत्री, अनूप सेठ को प्रचार मंत्री व विनोद पाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा खुशबू बाला सिंह, मनीष पाण्डेय, वीरेन्द्र यादव, देवकी नंदन श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, अमन दीक्षित, प्रियंका व शकील अहमद को कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

Gonda News: सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

यह भी पढ़ें : जानें, साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण बैंकां की सबसे बड़ी यूनियन अरेबिया का विसंगतियों के खिलाफ लड़ने का एक बड़ा इतिहास रहा है और यह लड़ाई अब भी जारी है। नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने कहा कि एक ग्रामीण बैंक और उसके स्पांसर बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी जमीन-आसमान का अंतर होता है. जबकि ग्रामीण बैंक कर्मी अपने स्पांसर बैंक से कहीं अधिक कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। सबसे बड़ा भेदभाव पदोन्नति नीति को लेकर है। जहाँ स्पांसर बैंक में 2-3 सालों में आसानी से पदोन्नति हो जाती है, वहीं ग्रामीण बैंकों में इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने कभी अदालत, कभी हड़ताल, कभी सीधे सरकार से बात कर बहुत सारे मुद्दों को सुलझाया है, लेकिन अभी भी तमाम विषमताएं मौजूद हैं। केन्द्रीय नेतृत्व की अगुवाई में संगठन के नए पदाधिकारी अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Gonda News: सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

इनके मनोनयन पद शैलेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष चौरसिया, घनश्याम, एसबी सिंह, मेघा कुमारी, प्रियंका गुप्ता, पायल साहू, एसके सिंह, प्रमोद पाल, सर्वेश तिवारी, बालक राम मौर्या, अमर नाथ पाण्डेय, कुलदीप मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, विकास द्विवेदी, मनोज कुमार, सत्येन्द्र सिंह, विपिन मिश्रा, दीपक पटेल, दीपांकर सिंह, कुमार प्रीतम, उदय कुमार झा, प्रेम शंकर आदि ने बधाई दी है।

Gonda News: सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular