Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यGonda News : सीतापुर की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर

Gonda News : सीतापुर की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर

राज्य डेस्क

सरगुजा। क्षेत्र के सदानंद गुप्ता की पुत्री अक्षा गुप्ता ने अपने दूसरे ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का बधाई देने में तांता लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में टॉप 10 में चार लड़कियों व छह लड़कों ने बाजी मारी है। सरगुजा जिले की सीतापुर निवासी अक्षा गुप्ता ने 10वां रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुईं हैं। आपको बता दें कि अक्षा के इस पद पर चयनित होने से उनके परिजनों सहित संपूर्ण जिले में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 26, 27, 28 व 29 जुलाई को सीजीपीएसी 2020 मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर 175 पदों के विरुद्ध 522 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था। साक्षात्कार के बाद रिजल्ट जारी किया गया। जारी रिजल्ट के अनुसार, सरगुजा जिले की सीतापुर निवासी सदानंद गुप्ता व गीता गुप्ता की पुत्री अक्षा गुप्ता 10वां रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुई हैं। अक्षा ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में पाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। अक्षा गुप्ता ने बताया कि वे कॉलेज के समय से ही सीजीपीएससी की तैयारी कर रही हैं और दूसरे प्रयास में यह मुकाम पाया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यथियों को सफलता के मंत्र बताते हुए कहा है कि धैर्य बनाए रखें। कोई भी परीक्षा निरंतरता और धैर्य मांगता है। कड़ी मेहनत कर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular