संवाददाता
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर गुरुवार को सुबह थाना कोतवाली नगर के सिविल लाइंस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता के साथ गश्त करने का निर्देश दिया। एसपी ने चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले बैकों पर भी सतर्क दृष्टि रखने को कहा।
