Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सिपाही बताकर अवैध वसूली करने वाला गया जेल

Gonda News : सिपाही बताकर अवैध वसूली करने वाला गया जेल

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र में विगत कई महीनों से घूमकर अपने को थाने का सिपाही बताकर छोटे मोटे दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक युवक पिछले कुछ दिनों से बग्गीरोड बाजार में घूमकर अपने को थाने का सिपाही बताता था तथा अवैध वसूली करता था। दुकानदारां पर रौब जमाकर वसूली के प्रयास में कल राजेश कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मपाल, रमेश, जयनंदन, विशलेन्द्र आदि ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंशुल वर्मा उर्फ शक्ति वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा निवासी गांव विशवां गनेश थाना कोतवाली देहात बताया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular