Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सावित्री देवी होंगी बलरामपुर से लोजपा प्रत्याशी

Gonda News: सावित्री देवी होंगी बलरामपुर से लोजपा प्रत्याशी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। लोक जनशक्ति पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय ने देवीपाटन मण्डल में गोण्डा में कल्पराम त्रिपाठी को लोजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद 294 बलरामपुर सुरक्षित सीट से सावित्री देवी को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा के वरिष्ठ नेता त्रिपाठी ने बताया कि देवी पाटन मण्डल में पार्टी के तीन चुनाव क्षेत्र गोण्डा बलरामपुर सहित श्रावस्ती में पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। श्रावस्ती से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाठक लोजपा प्रत्याशी होंगे। त्रिपाठी के अनुसार लोजपा धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को सर्वोपरि रखते हुए दलित वर्ग के उत्थान व गांव गरीब के जीवन में बेहतरी के लिए स्वर्गीय रामविलास के सपनों को साकार करने के लिए चुनाव में उतर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की स्वतंत्रता दिवस के बाद शुरू हो रही आशीर्वाद यात्रा की घोषणा से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। लोजपा ने जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार विधानसभा के चुनाव में शक्ति प्रदर्शन किया है। उसी प्रकार हमारे कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता की एक नई इबारत इतिहास में दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें :  ब्राजील में कोरोना से बिगड़े हालात, 24 घंटों में 1000 से ज्यादा मौतें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular