Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्ति गिरफ्तार

Gonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्ति गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। थाना कोतवाली देहात की पुलिस सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्तियों अब्दुल रऊफ पुत्र अब्दुल रहीम, शेऱ मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद, मोहर्रम अली पुत्र ननकू तेली, अब्दुल कलाम पुत्र शफील, राहुल पुत्र भगहू निवासी गण ग्राम पूरे तिवारी, अकबर अली पुत्र कलहा निवासी ग्राम डफाली पुरवा, ड़ड़वा कानूनगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 3,270 रुपये एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें : सरकार ने किया खिलाड़ियों का अभूतपूर्व प्रोत्साहन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular