संवाददाता
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम बेलभेरिया खेलते हुए कुल 03 व्यक्तियों बेंचू पुत्र बलई, उमेश भारती पुत्र बृजमोहन, छैलू वर्मा पुत्र राम केवल निवासी ग्राम बेलभरिया खिरिया थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 520 रुपये एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना वजीरगंज मे जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने की है।
यह भी पढ़ें : दरोगा पर पिटाई का आरोप, CM पोर्टल पर हुई शिकायत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
