Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

Gonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम कन्दुवा के पास सार्वजनिक स्थान से जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों भरत लाल पुत्र स्व. कृष्ण कुमार, विष्णु पुत्र मुन्ना लाल तथा रमन पुत्र राधेश्याम निवासी गण ग्राम कटहरिया दक्षिणी थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 890 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय एवं टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें :  ATM से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular