Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 गिरफ्तार

Gonda News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7,640 रुपए एवं ताश के 52 पत्ते बरामद कर स्थानीय थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में नूरुल हसन पुत्र मुबारक अली व सनाउल्ला पुत्र भगेलू निवासी गण ग्राम बिरहमतपुर थाना वजीरगंज तथा अजय सोनी पुत्र पारस नाथ सोनी निवासी ग्राम जमलापुर थाना वजीरगंज शामिल हैं। यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक राजेश कन्नौजिया मय टीम द्वारा की गई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular