Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सामूहिक समस्याओं के लिए अब संयुक्त लड़ाई लड़ेंगे संयुक्त परिषद...

Gonda News: सामूहिक समस्याओं के लिए अब संयुक्त लड़ाई लड़ेंगे संयुक्त परिषद व यूटा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रदेश में 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, फ्रीज मंहगाई भत्ते के एरियर, रिक्त पदों के सापेक्ष समयवद्ध प्रमोशन, कैशलेश चिकित्सीय सुविधा व बीमा धनराशि बढ़ाने जैसी सामूहिक समस्याओं को लेकर शिक्षक व कर्मचारी संगठनों द्वारा अलग-अलग आंदोलन करने की बजाय अब संयुक्त रूप से एक साथ आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीति शीघ्र ही तय होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए यूटा के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया है कि बेसिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन कार्यरत शिक्षकों के हितों के लिये संघर्षशील शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के प्रस्ताव के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने अब यूटा को सम्बद्धता प्रदान कर दी है। यूटा को परिषद से सम्बद्धता प्रदान करने के बाबत पत्र निर्गत करते हुए परिषद के प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा है कि अब प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों के हक की लड़ाई वे एक मंच से लड़ेंगे। उन्होंने परिषद के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों से आपसी संपर्क स्थापित कर मंच को प्रभावी गति देने की अपील की है। यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल व संगठन मंत्री यादवेन्द्र शर्मा ने परिषद के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही समस्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर सामूहिक मुद्दों पर संयुक्त लड़ाई लड़ने की योजना बनाएंगे। यूटा के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, हेमन्त तिवारी, आत्रेय मिश्र चंदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि शासन के कार्मिक विभाग से मान्यता प्राप्त एवं समस्त राजकीय विभागों के कर्मचारियों के हित के लिये कार्यशील राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्धता मिलने के बाद अब यूटा एक और एक ग्यारह की स्थिति में काफी मजबूती के साथ शिक्षकों की हर समस्या के लिये शासन तक संघर्ष करेगा।

यह भी पढ़ें : चार माह की बेटी की हत्या करने वाले दंपति को उम्र कैद

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular