Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

Gonda News: सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। तालाब में डूबकर मरने वाली किशोरी का शव मौके पर पंचनामा भरने के बाद ठेला से भेजवाने वाले संवेदन शून्य पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी पृथ्वीपाल की पुत्री कुसुम (17) अपनी मां के साथ मौसी बिट्टू देवी के सोनवार गांव के मजरे गडरियन पुरवा आई थी। मंगलवार की रात वह बिना बताये किसी कार्य से बाहर निकली और पास के तालाब के पास पहुंच गई। बिस्तर पर कुसुम के न मिलने से परिवार के लोगों ने रात में ही उसकी तलाश शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता दिखाई पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और युवती के साथ किसी प्रकार की कोई घटना होने की आशंका के दृष्टिगत शव का पोस्टमार्टम कराने का पंचनामा भी भरा गया। पुलिस वालों ने रास्ता खराब होने की बात कहते हुए परिजनों को शव ठेला पर रखकर कोतवाली ले चलने की बात कही। परिणाम स्वरूप किशोरी के परिजन गांव से करीब तीन किमी दूर ठेले पर शव लेकर थाने पहुंचे। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर सीओ मुन्ना उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्हांने एम्बुलेंस बुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर एक रिपोर्ट उन्हें प्रेषित किया। इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने थाने के दो पुलिस कर्मियों हल्का दारोगा सुनील सिंह व आरक्षी बिंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

Gonda News: सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें :  DM के औचक निरीक्षण में सामने आई डाक्टरों की कारस्तानी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular