जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समोराह एवं आगामी 09 अगस्त को आयोजित होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव की के सफल एवं भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सादगी के साथ ही गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। स्वाधीनाता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों, भवनों आदि पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा। समारोह को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाने का निर्देश दिया जिसके अन्तर्गत सीमित व आवश्यक कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की हिदायत दी, अनावश्यक भीड़-भाड़ इकट्ठा करने वाले कोई कार्यक्रम आयोजित न किये जायें। सरकारी भवनों पर प्रातः आठ बजे झंडा रोहण किये जाने के साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यालयों में अटेंडेंस लिये जाने और स्वतंत्रता दिवस समरोह में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर 14 व 15 अगस्त को सभी सरकारी भवनों पर सजावट किये जाने का निर्देश दिया। इसी के साथ 14 अगस्त को प्रातः से ही शहर व मलिन बस्तियों की साफ सफाई करायी जाये। समस्त विभागाध्यक्षों को दिनांक 10 से 13 अगस्त तक अपने अपने आफिस में पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए आफिस व परिसर में अभियान चलाकर सफाई, सेनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने डीपीआरओ तथा नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं व प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई करा दें। अमृत महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी शहीद स्मारकों, स्थलों सहित गांवों में कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति के स्लोगन के साथ प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, एसडीएम सदर सूरज पटेल, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, सीएमओ डा. आरएस केसरी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व सम्भ्रान्तजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : दहेज हत्या व दुष्कर्म के आरोपियों को उम्रकैद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
