Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सागौन बोटों से लदा ट्रक पकड़ा गया

Gonda News : सागौन बोटों से लदा ट्रक पकड़ा गया

संवाददाता

गोण्डा। अवैध कटान करके ले जाया जा रहा सागौन बोटों से लदा ट्रक वन सुरक्षा की टीम ने बालपुर में पकड़ लिया है। सुरक्षा प्रभारी मो इलियास ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान लखनऊ की ओर ले जाए जा रहे ट्रक को रोककर कागजात मांगे तो कटान संबंधित कोई अनुज्ञा पत्र भी नहीं दिखा सके। इसे अवैध कटान करके लखनऊ ले जाया जा रहा था। सुरक्षा टीम ने बोटो से लदे ट्रक को प्रभागीय परिसर में लाकर खड़ा कर दिया है। चालक व क्लीनर से पूछताछ चल रही है। वहीं विभाग ने केस काटकर वन संरक्षण अधिनियम की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : भगदड़ से बेखौफ BJP ने मंत्री समेत काटे 5 MLA के टिकट
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular